राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र संघचालक श्री अशोक जी सोहनी का आज होगा ऑनलाइन उद्बोधन

 उज्जैन ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र संघचालक  श्री अशोक जी सोहनी का आज संबोधन होगा।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उज्जैन द्वारा ऑनलाइन बौद्धिक वर्ग का आयोजन किया गया है, जिसमें १७ मई को शाम 5.30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र संघचालक श्री अशोक जी सोहनी कोरोना वैश्विक आपदा में सामाजिक परिस्थितियां और पारिवारिक व्यवस्थाएं विषय पर संबोधित करेंगे।


महानगर संघचालक श्रीपाद जी जोशी ने बताया कि संघ के स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं के साथ ही आम समाज जन हेतु ऑनलाइन बौद्धिक वर्ग का प्रसारण विश्व संवाद केंद्र इंदौर के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर शाम को 5.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।