मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के इंतजार के बीच राज्य के 260 नगरीय निकायों का कार्यकाल खत्म हो गया है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इन निकायों के संचालन की जिम्मेदारी के लिए प्रशासक नियुक्त किए हैं। अब आगामी नगरीय निकाय चुनावोें तक शहर सरकार का काम प्रशासक करेंगे।
प्रशासकों में संभागीय आयुक्त, कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को संबंधित निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुरुवार को विभाग द्वारा जारी आदेश में ग्वालियर नगर निगम की जिम्मेदारी संभागायुक्त को दी गई है। साथ ही खंडवा नगर निगम व बुरहानपुर नगर निगम के प्रशासक जिला कलेक्टर होंगे।
कुल 278 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त
प्रदेश में बीते 1 महीने में कुल 278 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जा चुके है। इसमें भोपाल की बैरसिया नगर परिषद का नाम भी शामिल है।
प्रदेश में कुल 378 नगरीय निकाय है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 100 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। बता दें कि आगामी तीन-चार माह में होने की संभावना है। भोपाल नगर निगम का कार्यकाल भी 19 फरवरी को खत्म हो रहा है।