अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में अहम जिम्मेदारी मिली है।
साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।
डिफेंस मामले की इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं। इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम है। कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं।
साध्वी प्रज्ञा के कमेटी में शामिल किए जाने को कांग्रेस ने विरोध किया है।
कांग्रेस ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी निंदा की है, उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा था कि उनपर कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जब से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था, तभी से उनके बयान सुर्खियों में बने रहे। कई बार प्रज्ञा विवादों में रही हैं।