उज्जैन। सर्व वर्गीय कलचुरी समाज के सभी वर्ग जिनमें जायसवाल समाज, राय समाज, चौकसे समाज, शिवहरे समाज, पोरवाल समाज आदि 3 नवम्बर को अपने आराध्य देव राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयन्ती धूमधाम से मनाएंगे।
इस अवसर पर जायसवाल समाज धर्मशाला क्षीर सागर पर भगवान को छप्पन भोग लगाकर पूजन किया जायेगा एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। समाज की वार्षिक गतिविधियों का विश्लेषण उपरांत भगवान का चल समारोह प्रारंभ होगा, जो क्षीर सागर से आगर रोड, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक होकर पुन: धर्मशाला पर सम्पन्न होगा। तत्पश्चात समाजजनों का अन्नकूट कार्यक्रम सहभोज के रूप में किया जाएगा।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पिपरिया के पूर्व विधायक व उपरांत होशंगाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद जायसवाल होंगे। विशेष अतिथि बालेश्वर दयाल जायसवाल राष्ट्रीय संरक्षक नागदा, सत्यनारायण जायसवाल चेयरमेन अल्पाईन कॉलेज एवं विजय जायसवाल मेघदूत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायसवाल समाज के अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल करेंगे। जानकारी सचिव महेश जायसवाल ने दी।